LIVE

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन, सारांश जैन 6 रन बनाकर हुए आउट

Umesh KumarUpdated Aug 24, 2026, 10:12 IST

SL बनाम IND 2nd Test Today Live Score (भारत वर्सेज श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर, कोलंबो क्रिकेट ग्राउंड) Updates: भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से कोलंबो के एसएससी मैदान पर सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कुलदीप की जगह सारांश जैन ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया।

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन, सारांश जैन 6 रन बनाकर हुए आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन, सारांश जैन 6 रन बनाकर हुए आउट

Sri Lanka vs India Live Score: आज (23 अगस्त, 2026) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक श्रीलंका के कोलंबो के सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं। वहीं, सारांश जैन ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। श्रीलंका को गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 165 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

AUG 24, 2026 10:12 IST

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का गिरा छठा विकेट

दूसरे दिन के खेल के दूसरे ओवर में ही भारत ने अपना छठा विकेट गंवा दिया। सारांश जैन असिथा का शिकार बने। वह 6 रन बनाकर कैच आउट हुए। अब बल्लेबाजी करने के लिए ऋषभ पंत आए हैं। भारत ने 307 रन बना लिए हैं।
AUG 24, 2026 10:01 IST

IND vs SL 2nd Test Live Score: दूसरे दिन के खेल का आगाज

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेला शुरू हो गया है। कोलंबो में मौसम पूरी तरह से साफ है। धूप खिली हुई है। भारत के लिए अच्छी खबर है कि ऋषभ पंत ठीक हैं और वह बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरैल और सारांश जैन काबिज हैं।
AUG 24, 2026 09:17 IST

IND vs SL 2nd Test Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

निर्णायक टेस्ट मुकाबले का आज दूसरा दिन है। थोड़ी देर में आज के दिन की शुरुआत होगी। सारांश जैन और ध्रुव जुरैल क्रीज पर उतरेंगे। भारत 300 के स्कोर से आगे खेलना जारी करेगा। देखने वाली बात होगी की यहां से भारत कितना स्कोर बना सकती है।
AUG 24, 2026 08:52 IST

IND vs SL 2nd Test Live Score: तेज गेंदबाजों ने फुल लेंथ का किया इस्तेमाल

पहले दिन के आखिरी सत्र में श्रीलंका के तेज गेंदबाजों ने पिछली किसी भी 10 ओवर की गेंदबाजी की तुलना में दूसरी नई गेंद से काफी फुल लेंथ की गेंदें फेंकीं, लेकिन इस स्पेल की 24 गेंदों में से केवल दो ही स्टंप्स पर लगने की संभावना थी, जिनमें से एक गेंद पर रवींद्र जडेजा का विकेट गिरा।
AUG 24, 2026 08:50 IST

IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत के नाम रहा पहला दिन

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और पहले सत्र में भारत ने राहुल और जायसवाल के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद गिल और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई जो कि 2019 के बाद टेस्ट में भारत के लिए नंबर तीन और नंबर चार के बल्लेबाज के बीच मात्र तीसरी शतकीय साझेदारी थी। गिल और पडिक्कल के जमने के बाद श्रीलंकाई स्पिनर काफी रक्षात्मक गेंदबाजी करने लग गए थे और रफ पैच का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे थे। जवाब में पडिक्कल और गिल लगातार संयम का परिचय देते हुए पैड से गेंद को डिफेंड किए जा रहे थे और इसी बीच दोनों ने भारत को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि, दूसरे सत्र का अंत होने से ठीक पहले गिल शरीर से दूर कट करने के प्रयास में आउट हो गए और तीसरे सत्र में पंत कलाई को चोटिल कर बैठे जिसके चलते उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। हालांकि, तीसरे सत्र में पडिक्कल और जाडेजा ने एक बार फिर भारत की पारी को नए सिरे से संभालना शुरू किया और पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक पूरा किया। पडिक्कल अपने शतक को और बड़ा नहीं कर पाए और केशरा नुवंथा की टर्न लेती हुई गेंद पर बोल्ड हो गए। पडिक्कल को शुरुआत में शून्य और 1 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था जब उनके कैच छूटे थे। तीसरे सत्र में जाडेजा को लगातार क्रैंप आ रहा था और दिन के खेल की समाप्ति से ठीक पहले वह बोल्ड हो गए। टेस्ट के दूसरे दिन जुरेल और सारांश नए सिरे से भारत की पारी को शुरू करने उतरेंगे। पहले दिन के खेल में श्रीलंका की ओर से सबसे सफल गेंदबाज असिता फर्नांडो रहे जिन्होंने तीन विकेट लिए, नुवंथा और लाहिरु कुमारा को एक-एक विकेट हासिल हुआ।