SL vs IND 2nd Test लाइव स्कोर: भारत के नाम रहा पहला दिन, 5 विकेट के नुकसान पर बनाए 300 रन
IND vs SL Live Score:भारत के नाम रहा पहला दिन
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs SL Live Score: 4 विकेट गंवा चुकी है टीम इंडिया
291 रन के स्कोर पर टीम इंडिया 4 विकेट गंवा चुकी है। ध्रुव जुरेल और जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। पडिक्कल 117 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलकर आउट हुए।IND vs SL Live Score: भारत के नाम रहा दूसरा सेशन
पहला सत्र साझा रहा था लेकिन दूसरा सत्र भारत के नाम रहा, हालांकि भारत और मजबूत स्थिति में हो सकता था अगर टी से ठीक पहले अंतिम ओवर में गिल का विकेट नहीं गिरा होता। गिल और पड़िक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई और 2019 के बाद टेस्ट में नंबर तीन और नंबर चार के बल्लेबाज द्वारा की गई मात्र तीसरी शतकीय साझेदारी थी। कुल मिलाकर भारत इस समय मजबूत स्थिति में है लेकिन पडिक्कल को पंत के साथ मिलकर अगले सत्र में एक बार फिर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी।IND vs SL Live Score: दूसरे सेशन में भारत ने गंवाए एक विकेट
दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की। गिल और देवदत्त पडिक्कल ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। हालांकि, सेशन खत्म होने से ठीक पहले गिल 50 रन बनाकर आउट हो गए। इसके चलते तीसरे विकेट के लिए हुई 120 रन की साझेदारी टूट गई। ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। पडिक्कल 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत ने 187 रन बना लिए हैं।IND vs SL Live Score: तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
गिल और देवदत्त पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। कप्तान गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 9वीं फिफ्टी रही। भारत ने 51 ओवर के बाद 182 रन बना लिए हैं। गिल 50 रन और पडिक्कल 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 207 गेंद पर 120 रन की साझेदारी हो चुकी है।IND vs SL Live Score: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक
तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 90 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के दौरान उनको दो जीवनदान मिले। पहली बार जब वह खाता नहीं खोले थे। वहीं, दूसरी बार जब वह एक रन बनाकर खेल रहे थे।IND vs SL Live Score: तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है। दोनों 116 गेंद पर 60 रन जोड़ लिए हैं। गिल 34 रन और पडिक्कल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। लंच ब्रेक के बाद भारत ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के ऊपर हमला बोला है। चार की नेट रन रेट से रन बन रहा है। भारत ने 36 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं।IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक
भारत ने लंच ब्रेक से पहले 25 ओवर खेले और दो विकेट गंवाए। केएल राहुल 18 रन और यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल 13 और शुभमन गिल 11 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने 88 रन बना लिए हैं।IND vs SL Live Score: अर्धशतक से चूके जायसवाल
यशस्वी जायसवाल 53 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए। असिथा ने जायसवाल को आउट किया। इसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, श्रीलंकाई कप्तान ने मामला शांत करा दिया। गिल और पडिक्कल क्रीज पर हैं।IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय टीम को पहला झटका लगा चुका है। केएल राहुल 18 रन बनाकर लाहिरू कुमारा का शिकार बने। भारत ने 37 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए हैं। यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत ने 12 ओवर के बाद 38 रन बना लिए हैं।IND vs SL Live Score: भारत की धीमी शुरुआत
भारत ने धीमी शुरुआत की है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने पांच ओवर के बाद 17 रन बना लिए हैं। श्रीलंका ने अपना एक रिव्यू गंवा दिया है। भारत बड़े स्कोर की तरफ देख रहा है।IND vs SL Live Score: चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ी संख्या
पहले टेस्ट के बाद श्रीलंका की चोटिल खिलाड़ियों की सूची और लंबी हो गई है। न तो पथुम निसांका और न ही कुसल मेंडिस फिट हो पाए हैं, और दिनेश चांदीमल भी चोटिल हैं। टीम ने ओपनर निशान मदुश्का और स्पिनर रमेश मेंडिस को भी बाहर कर दिया है। इसका मतलब है कि गेंदबाजी में केशरा नुवंता पर भरोसा कायम रहेगा और कमिल मिशारा को डेब्यू का मौका मिल सकता है। पहले टेस्ट में पसिंदु सूर्याबंदारा चोटिल चांदीमल की जगह आए थे और सिर्फ एक गेंद ही खेल पाए।IND vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीमें:-भारत (प्लेइंग इलेवन):- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरैल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
IND vs SL Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सारांश जैन ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। रवींद्र जडेजा ने उन्हें डेब्यू कैप थमाई। कुलदीप यादव बीमारी के चलते प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं।IND vs SL Live Score: पिच रिपोर्ट
कोलंबो में होने वाले टेस्ट मैच के दौरान मौसम के गॉल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है, जहां हमें हर दिन औसतन लगभग 70 ओवर का खेल देखने को मिला था। गॉल की तुलना में यहां की पिच के ज्यादा सूखी रहने की संभावना है, हालांकि पिच पर घास मौजूद है, जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। लेकिन घास के खत्म होते ही पिच टूटने लगेगी और एक बार फिर स्पिनर्स का जादू देखने को मिलेगा जैसा कि गॉल में हुआ था। ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच की तकदीर स्पिनर्स ही लिखेंगे। इस लिहाज से भारत का पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है।IND vs SL Live Score: तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पक्ष में गौतम गंभीर
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट क्रिकेट में कम से कम तीन मैचों की सीरीज़ कराने की वक़ालत की है। उनका मानना है कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज किसी सीरीज की पूरी कहानी सामने आने का पर्याप्त अवसर नहीं देती। जैसा कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। उन्होंने कहा कि ऐसी सीरीज में कोई टीम पहला मैच हारने के बाद सीरीज नहीं जीत सकती। कोलंबो में दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर गंभीर ने कहा, "आदर्श रूप से मैं तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चाहूंगा।" उनकी टीम इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीता था।IND vs SL Live Score: आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच
श्रीलंका और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जाएगा। भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगा। वहीं, श्रीलंका घर में अपनी लाज बचाने को देखा। दूसरे टेस्ट के पहले दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम के कप्तान सिद्धेष लाड ने यशस्वी जायसवाल से जुड़ा अहम दावा किया
PAK vs SL 1st T20I: तीन साल में तीसरे टी20 कप्तान की अगुवाई में उतरेगा पाकिस्तान, आज से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज, जानिए मैच का समय और टीमें
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड को करारा झटका, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए दो धुरंधर
SA vs AUS 1st Test Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से डरबन में पहला टेस्ट, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला
SA Playing 11: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया प्लेइंग-11 का ऐलान, दिखे बदलाव
© 2026 Times Horizon Private Limited
