LIVEश्रीलंका बनाम बांग्लादेशटी 20 मैच हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड: बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में दी 8 विकेट से मात, 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टी 20 मैच हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड:बांग्लादेश ने श्रीलंका को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर टी20 सीरीज जीती है।

श्रीलंका बनाम बांग्लादेशटी 20 मैच हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड: बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में दी 8 विकेट से मात, 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश टी 20 मैच हाइलाइट्स, स्कोरकार्ड:लिट्टन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीन मैच की सीरीज के तीसरी और आखिरी मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। यह बांग्लादेश की श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर पहली टी20 सीरीज जीत है। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
श्रीलंका की टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 46 रन की पारी पथुम निशंका ने खेली। अंत में दसुन शनाका ने 25 गेंद में 35 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को 132 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मेहदी हसन ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और शमीम हुसैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। इसके बाद जीत के लिए 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश को पहली ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन का विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद तंजीद हसन और कप्तान लिट्टन दास ने पारी को संभाल लिया।
दोनो ंस्कोर को 74 रन तक ले गए लेकिन नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिट्टन दास कमिंदु मेंडिस की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने 32 (26) रन बनाए। उनके आउट होने के बाद हसन को तौहीद हृदौय का साथ मिला। तंजीद ने अपना अर्धशतक 27 गेंद में एक चौके और पांच छक्के की मदद से पूरा किया। दोनों ने इसके बाद मिलकर 16.3 ओवर में टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी और बांग्लादेश ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ द मैच और लिट्टन दास को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
श्रीलंका और बांग्लादेश की टी20 टीमें (Sri Lanka and Bangladesh T20 Squads)
श्रीलंका टी20 टीमः चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, मथीशा पथिराना, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो।
बांग्लादेश टी20 टीमः लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद नईम शेख, तौहीद हृदोय, परवेज हुसैन इमोन, मेहदी हसन मिराज, शमीम हुसैन पटवारी, मुस्तफिजुर रहमान, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: लिट्टन दास बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
बांग्लादेश के कप्कान लिट्टन दास को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। दास ने सीरीज के 3 मैच में सबसे ज्यादा 114 रन बनाए।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: मेहदी हसन बने मैन ऑफ द मैच
बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेहदी हसन ने 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: 16.3 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
बांग्लादेश ने श्रीलंका द्वारा जीत के लिए दिए गए 133 रन के लक्ष्य को 16.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। तंजीद हसन ने नाबाद 73 (47) रन की पारी खेली। वहीं कप्तान लिट्टन दास ने 32 (26) और तौहीद हृदोय ने नाबाद 27 (25) रन की पारी खेली।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: बांग्लादेश ने श्रीलंका को दी 8 विकेट से मात
बांग्लादेश ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 के अंतर से कब्जा कर लिया है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: सीरीज जीत से 22 रन दूसर बांग्लादेश
बांग्लादेश ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। सीरीज जीत से 22 रन दूर है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: पहले ही गेंद पर पवेलियन लौटे इमोन
बांग्लादेश के पारी का पहला झटका पहली ही गेंद पर लगा। तंजीद हसन इमोन पारी की पहली ही गेंद पर एलबीडब्लू होकर पवेलियन लौट गए। वो अपना खाता नहीं खोल पाए। नुवान तुषारा ने उनका शिकार किया।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा बांग्लादेश
बांग्लादेश की टीम जीत के लिए 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतर गई है। बांग्लादेश के लिए पारी की शुरुआत करने परवेज हसन इमोन और तंजीद हसन की जोड़ी उतरी है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: बांग्लादेश को मिला सीरीज जीत के लिए 133 रन
बांग्लादेश को सीरीज जीत के लिए 133 रन का लक्ष्य मिला है। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका ने 20 ओवर में बनाए 132/7 रन
श्रीलंका ने तीसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 132 रन का स्कोर खड़ा किया है। दसुन शनाका ने अंतिम ओवरों में 25 गेंद में 35 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका को लगा सातवां झटका
श्रीलंका को सातवां झटका जैफरी वांडरसे के रूप में लगा। वो 7 (14) रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर तंजीम हसन के हाथों कैच दे बैठे।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: 100 रन के पार हुआ श्रीलंका
श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट गंवाने के बाद 100 रन के पार पहुंच गई है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका को लगा छठा झटका
श्रीलंका ने 14 ओवर में 6 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। दसुन शनाका 7 और जैफरी वांडरसे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: मेहदी हसन ने किया चांदीमल का शिकार
मेहदी हसन मिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिनेश चांदीमल को चलता कर दिया। 4 रन बनाकर चांदीमल कैच दे बैठे। 34 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका ने 2 ओवर में बनाए 21/2 रन
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं। पथुम निसंका 12 (6) और दिनेश चांदीमल 2(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: बल्लेबाजी करने आए दिनेश चांदीमल
श्रीलंका के लिए दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने दिनेश चांदीमल उतरे हैं। चांदीमल तीन साल बाद श्रीलंका के लिए कोई टी20 मैच खेल रहे हैं।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: परेरा बने मेहदी हसन का शिकार
श्रीलंका को दूसरा झटका दूसरी पारी में कुसल परेरा के रूप में लगा। मेहदी हसन ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर तंजीद हसन के हाथों कैच कराया। परेरा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 19 के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका ने तेज शुरुआत के बाद गंवाया पहला विकेट
श्रीलंका को पथुम निशंका और कुसल मेंडिस की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल मेंडिस के रूप में पहला विकेट भी गंवा दिया। मेंडिस ने 6 रन बनाए। एक ओवर में एक विकेट पर 14 रन श्रीलंका ने बनाए हैं।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: पहले बल्लेबाजी करने उतरा श्रीलंका
श्रीलंका की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। पारी की शुरुआत पथुम निशंका और कुसल मेंडिस ने की है। गेंदबाजी का आगाज शरीफुल इस्लाम ने किया है।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE: श्रीलंका की प्लेइंग-11
पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर),कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका (कप्तान), दसुन शनाका, कमिन्दु मेंडिस, महीष तीक्ष्णा, जेफरी वांडरसे, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।
SL vs BAN 3rd T20I LIVE:बांग्लादेश की प्लेइंग-11
तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, लिट्टन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तौहीद हृदौय, शमीम हुसैन, जाकेर अली, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन, शरेफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान