Aaj ka Toss koun Jeeta SL vs AUS 2nd Test: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

SL vs AUS 2nd Test Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Dhananjaya De Silva vs Steven Smith: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से शुरू होने जा रहा है। इस मुकाबले में धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में श्रीलंका और स्टीव स्मिथ की की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम उतरेगी।

Who Won The Toss Today, Sri lanka vs Australia 2nd Test Match Toss Live: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है। दोनों के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत गुरुवार (6 फरवरी 2025) से हो रही है। इस मैच का आयोजन एक बार फिर से गाले में किया जा रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा देखने को मिला था। उनके बल्लेबाजों ने पहली ही पारी में इतने रन बना दिए कि श्रीलंका दो पारियों में भी नहीं बना सकी और बुरी तरह से हार गई। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया एक और जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप करना चाहेगी वहीं श्रीलंका को वापसी की उम्मीद होगी। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेलेंगे। उनकी अनुपस्थिति में टीम के सीनियर खिलाड़ी स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, श्रीलंका की टीम धनंजय डी सिल्वा की कप्तानी में उतरेगी। इस बीच दोनों टीमों के पिछले पांच मैचों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया को चार मुकाबले में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। मैच में टॉस खास भूमिका निभाने वाला है। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

SL vs AUS 2nd Test toss Winner

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट टॉस विजेता (फोटो- AP)

मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

End of Feed