SL vs AUS 2nd ODI Pitch Report: श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

SL vs AUS 2nd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाने वाला है।इस मैच का आयोजन कोलंबो में किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि पिच रिपोर्ट कैसी हो सकती है।

SL vs AUS 2nd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही दो मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच में आयोजन कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम (R. Preamdasa Stadium colombo) में किया जाने वाला है। मैच में श्रीलंका की कमान चरिथ असलंका (Charith Asalanka) के पास है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमाम स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के पास होगी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम फिलहाल 1-0 से पीछे चल रही है। ऐसे में वे मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की नजर जीत दर्ज कर सीरीज जीतने पर होगी।

SL vs AUS 2nd ODI.

श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे

पहले मैच में 49 रन की जीत हासिल करने के बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। उस मैच में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलांका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 गेंदों पर 127 रन बनाए, जिससे उनकी टीम 214 रन के कुल स्कोर तक पहुंच पाई।जवाब में, ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप संघर्ष करती दिखी, जिसमें स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे प्रमुख खिलाड़ी क्रमशः केवल 12 और 15 रन ही बना सके। एलेक्स कैरी के 41 रनों के प्रयास के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 165 रन पर आउट हो गया।

End of Feed