AUS vs BAN 2nd Test: 229 रन, 18 विकेट... पहले दिन विकटों की पतझड़, मिचेल स्टार्क और शोरफुल इस्लाम ने खोला पंजा

मकॉय में तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे और कुल 229 रन ही बने। विकेटों की पतझड़ के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपना पलड़ा भारी रखा है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने अपना छह विकेट हॉल पूरा किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मकॉय में तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे और कुल 229 रन ही बने। विकेटों की पतझड़ के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपना पलड़ा भारी रखा है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट चटकाए तो वहीं, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने अपना छह विकेट हॉल पूरा किया।

AUS vs BAN 2nd Test

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गिरे 18 विकेट।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले बांग्लादेश को केवल 64 रन पर ढेर कर दिया। इसके बाद भी बल्लेबाजी करनी आसान नहीं रही, क्योंकि आस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने के समय 165 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। इस तरह से उसने पहली पारी में बांग्लादेश पर 101 रन की बढ़त हासिल कर ली है। शोरिफुल इस्लाम ने 35 रन देकर छह विकेट लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने के समय कैमरन ग्रीन 51 और नाथन लियोन 10 रन पर खेल रहे थे।

End of Feed