भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 131 रन और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल 77 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। अब उनकी चोट कैसी है और क्या वह दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आएंगे, इसको लेकर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अपडेट दिया है। उपकप्तान केएल राहुल को 77 रन के स्कोर पर रिटायर होना पड़ा।
केएल राहुल (साभार-X)
कोटक ने बताया कि बेंगलुरु के इस बल्लेबाज को मांसपेशियों में खिंचाव हो रही था। उन्होंने कहा, 'केएल ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि उसे सिर्फ मासंपेशियों में खिंचाव हो रहा था। दिन के अंत तक वह ठीक था। जब आपको खिंचाव होने लगता है तो यह 'हैमस्ट्रिंग’, ग्रोइन या हाथ में भी हो सकता है।'? लेकिन इस समय वह बिल्कुल ठीक दिख रहा है। इसलिए उम्मीद है कि वह कल खेलने के लिए पूरी तरह तैयार होगा। ’’ वह राहुल की बल्लेबाजी में मौजूद लचीलेपन से भी काफी खुश नजर आए। राहुल सीमित ओवरों के क्रिकेट में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, जबकि टेस्ट क्रिकेट में पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
उन्होंने कहा,'वह ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब वह वनडे खेलते हैं, जैसा कि आपने देखा है, तो नंबर छह या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। जब आप एक अनुभवी बल्लेबाज होते हैं और किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने तथा टीम की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं तो यह एक शानदार खिलाड़ी होने का सबूत है। वह टीम के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी हैं। लाल गेंद के क्रिकेट में वह पारी का आगाज करते हैं और वनडे में जहां जरूरत होती है, वहां बल्लेबाजी करते हैं। जिस तरह वह अभी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह काफी जिम्मेदारी ले रहे हैं, साझेदारियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं और यह बहुत अच्छी बात है। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।'
