बाबर नहीं, इस पाकिस्तानी महिला क्रिकेटर को पसंद है विराट कोहली, कारण भी बताया

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान सिदरा नवाज भी बाबर बनाम विराट डिबेट में कूद गईं हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्होंने टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली को बाबर से ऊपर चुना।

बाबर आजम या विराट कोहली, कौन है बेस्ट बल्लेबाज? यह सवाल काफी पुराना है लेकिन जब भी इस पर चर्चा होती है तो फैंस के बीच हमेशा जुनून देखने को मिलता है। अब इस सवाल का जवाब पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सिदरा नवाज ने दिया है। सिदरा नवाज ने आईएएनएस से कहा, "मुझे दोनों पसंद हैं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं विराट कोहली को चुनती हूं।"

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar

विराट कोहली और बाबर आजम (ICC)

विराट कोहली ने खेल के इतिहास में शायद सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में अपनी विरासत को मजबूत किया है। आईसीसी इवेंट से लेकर तीनों प्रारूपों में उनका प्रदर्शन सराहनीय है । कोहली का सबसे सफल प्रारूप वनडे रहा है क्योंकि उन्होंने 295 मैचों में 13,906 रन बनाए हैं।

End of Feed