दक्षिण अफ्रीका ने बढ़ाई शुकरी कॉनराड की जिम्मेदारी, बनाया तीनों फॉर्मेट का हेड कोच

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के हेड कोच शुकरी कॉनराड की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें तीनों फॉर्मेट का हेड को नियुक्त किया है। इतना लंबा होगा शुकरी का कार्यकाल।

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कोच शुकरी कॉनराड 2027 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप तक सीमित ओवर की टीमों की भी कमान संभालेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। कॉनराड 2023 से दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम के कोच हैं। वह सीमित ओवरों की टीम में रॉब वाल्टर की जगह लेंगे। वाल्टर ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। इस 58 वर्षीय कोच के सामने सीमित ओवरों के प्रारूप में पहली चुनौती जुलाई में जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में होगी।

Shukri Conrad

शुकरी कॉनराड

सीएसए के राष्ट्रीय टीमों और हाई परफार्मेंस निदेशक एनोच एनक्वे ने कहा,'टेस्ट टीम के साथ शुकरी का रिकॉर्ड काफी कुछ बयां करता है। उन्होंने एक ठोस नींव रखी है और टेस्ट प्रारूप में टीम को काफी मजबूत किया है। मैं उन्हें सीमित ओवर के प्रारूप की जिम्मेदारी उठाते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।' कॉनराड के मार्गदर्शन में दक्षिण अफ्रीका अपने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच गया है। वह 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स, लंदन में खिताब के लिए गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा।

End of Feed