पहले टीम में अपनी जगह बनाएं, गिल की कप्तानी पर उथप्पा का अजीबोगरीब बयान

गिल के वनडे कप्तान बनने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह जल्द ऑल फॉर्मेट कप्तान बन सकते हैं। लेकिन इन चर्चाओं के बीच रॉबिन उथप्पा ने गिल की कप्तानी को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है।

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के वनडे फॉर्मट में शुभमन गिल के तौर पर सबसे बड़ा बदलाव हुआ। रोहित शर्मा को हटाकर उन्हें वनडे भी टीम की कमान सौंप दी गई। टेस्ट और वनडे में कप्तान बनने वाले गिल टी20 क्रिकेट में भी टीम इंडिया के उप-कप्तान हैं, जो यह बताती है कि टीम मैनेजमेंट उनमें ऑल फॉर्मेट कैप्टन देख रही है। क्रिकेट पंडितों की मानें तो 2026 वर्ल्ड कप सूर्यकुमार यादव के लिए बतौर कप्तान आखिरी मौका होगा। लेकिन इन चर्चाओं के बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने अजीबोगरीब बयान दिया है। बेहद कम वक्त में भारतीय क्रिकेट में स्टार के तौर पर उभरे गिल को लेकर उथप्पा का मानना है कि पहले उन्हें टीम में जगह फिक्स करनी चाहिए।

shubman gill

शुभमन गिल (साभार-X)

पहले टी20 टीम में जगह बनाएं गिल

रॉबिन उथप्पा का मानना है कि उप-कप्तान होना भविष्य में कप्तान बनने की गारंटी नहीं है। गिल को पहले टी20 टीम में जगह बनाने की आवश्यकता है।

End of Feed