Shubman Gill Press Conference: हमें उनकी जरूरत है... रोहित और विराट से लेकर वनडे कप्तानी तक हर चीज पर खुलकर बोले शुभमन गिल

Shubman Gill Press Conference: टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई मुद्दों पर दिल खोलकर बात की। उन्होंने वनडे कप्तान नियुक्त होने से लेकर विराट-रोहित के भविष्य और कोच गौतम गंभीर से अपने रिश्ते जैसे मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से मीडिया के सामने रखी है।

Shubman Gill Press Conference: बीसीसीआई व चयनकर्ताओं द्वारा भारतीय वनडे क्रिकेट टीम का नया कप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया गया है। वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय वनडे टीम की कमान पहली बार संभालते नजर आएंगे। उन्हें रोहित शर्मा की जगह नया वनडे कप्तान चुना गया है। इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई है, जबकि एक पक्ष का ये भी कहना है कि भविष्य को देखते हुए ये सही फैसला है। शुक्रवार से दिल्ली में शुरू हो रहे भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल जब मीडिया से मुखातिब होने आए तो उनसे अधिकतर सवाल उनकी वनडे कप्तानी, टीम में माहौल और रोहित शर्मा से जुड़े हुए। गिल ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Shubman Gill Press Conference On ODI Captaincy Rohit Sharma And Virat Kohli

शुभमन गिल

नया वनडे कप्तान नियुक्त किए जाने पर शुभमन गिल ने कहा कि वो इससे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। गिल ने कहा, "वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद इसकी घोषणा की गई थी, लेकिन मुझे इसके बारे में थोड़ा पहले पता चल गया था। भारत का नेतृत्व करना सम्मान की बात है।"

End of Feed