DC vs GT: गिल के लिए खास है आज का मैच, हासिल करेंगे खास उपलब्धि

DC vs GT: आईपीएल के 40वें मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गिल के लिए यह मुकाबला बेहद खास है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और गुजरात का मुकाबला
  • शुभमन गिल के लिए खास है आज का मैच
  • 99 मैच खेल चुके हैं शुभमन गिल

DC vs GT: आईपीएल का 40वां मुकाबला दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाला है। यह मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के लिए बेहद खास है। दरअसल शुभमन गिल का यह 100वां आईपीएल मैच है जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक खास पल होता है।

shubman gill dc vs gt match

शुभमन गिल (साभार-IPL)

हैदराबाद के खिलाफ किया था डेब्यू

अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के फौरन बाद शुभमन गिल ने साल 2018 में केकेआर (Kolkata Knight Riders ) की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस मुकाबले में उन्होंने 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंद में 7 रन की पारी खेली थी।

End of Feed