गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंच सकती है, चमत्कार होते हैंः शुभमन गिल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 11, 2024, 12:11 PM IST

Shubman Gill Statement, IPL 2024 Playoffs: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के बड़े मुकाबले में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मेजबान गुजरात टाइटंस ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ गुजरात ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है और कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि चमत्कार होते हैं और उनकी टीम अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस की शानदार जीत
  • चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर गुजरात की प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
  • कप्तान शुभमन गिल ने उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को उम्मीद है कि उनकी टीम आईपीएल के प्लेआफ में जगह बनायेगी हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हराने के बावजूद उसके लिये राह आसान नहीं है। गुजरात 12 मैचों में 10 अंक लेकर आठवें और चेन्नई 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

Shubman Gill Statement, GT IPL 2024 Playoffs Scenario

शुभमन गिल (AP)

जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हमारी क्वालीफाई करने की संभावना 0 . 1 या 1 प्रतिशत है । हम सभी को लगता है कि हम अभी भी प्लेआफ में जगह बना सकते हैं।" उन्होंने कहा, "क्योंकि मैंने देखा है कि इस टीम ने चमत्कर किये हैं और हम फिर कर सकते हैं।"

End of Feed