रोहित के साथ साझेदारी को लेकर शुभमन गिल बोले- अलग बल्लेबाजी शैली से मदद मिलती है

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 23, 2023, 01:51 PM IST

Rohit Sharma vs Shubman gill batting partnership: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। इसको लेकर टीम इंडिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। इस बीच, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ साझेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Rohit Sharma vs Shubman gill batting partnership: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि उनकी और कप्तान रोहित शर्मा की अलग अलग बल्लेबाजी शैलियों से उनकी सलामी जोड़ी कामयाब रही है। भारतीय टीम एशिया कप और विश्व कप में उतरेगी तो कामयाबी का दारोमदार बहुत हद तक इस जोड़ी पर रहेगा । गिल ओर रोहित ने वनडे में नौ मैचों में साथ खेलकर 685 रन बनाये हैं।

Rohit Sharma vs Shubman Gill

रोहित शर्मा और शुभमन गिल। (फोटो- ICC)

गिल ने ‘आईसीसी’ से कहा,‘रोहित पावरप्ले में हवाई शॉट लगाना पसंद करते हैं जबकि मैं जगह तलाशकर चौके लगाता हूं। उन्हें छक्के जड़ना पसंद है। मुझे लगता है कि अलग अलग शैली होने से ही यह जोड़ी कामयाब रही है।’ रोहित के साथ बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा कि कप्तान उन्हें अपना स्वाभाविक खेल दिखाने की आजादी देते हैं।

End of Feed