IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया के खेमे से आई एक और बुरी खबर, अहम खिलाड़ी का टूटा अंगूठा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जाने वाले पांच मैच की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट से पहले बुरी खबर पर्थ से ही आई है। भारत के अहम खिलाड़ी फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं। उनके बांए हाथ का अंगूठा टूट गया है और ऐसी स्थिति में पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शुभमन गिल के बांए हाथ को टूटा अंगूठा
  • पर्थ टेस्ट से बाहर होना तय
  • पूरी तरह ठीक होने में लगेंगे 14 दिन

नई दिल्ली: भारत को शनिवार को बड़ा झटका लगा जब शीर्ष क्रम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया जिसके कारण वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। भारत की पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली जीत के युवा नायकों में से एक गिल बल्लेबाजी के मुख्य आधार हैं और अगर कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट से बाहर हो जाते हैं तो भारत का शीर्ष क्रम कमजोर दिख सकता है। टीम को दो टुकड़ों में विभाजित करके कराये गये अभ्यास मैच के दूसरे दिन क्षेत्ररक्षण करते समय गिल को चोट लगी।

Shubman Gill

शुभमन गिल

बांए हाथ का टूटा अंगूठा, ठीक होने में लगेंगे 14 दिन

वह चोट के बाद काफी दर्द में दिख रहे थे और स्कैन के लिए तुरंत मैदान से बाहर चले गए। इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र के अनुसार गिल के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर है और टेस्ट शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है इसलिए इस स्टाइलिश दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए शुरुआती मैच के लिए समय पर फिट होना लगभग असंभव होगा। अंगूठे के फ्रैक्चर को ठीक होने में आम तौर पर लगभग 14 दिन लगते हैं जिसके बाद व्यक्ति से अपने नियमित नेट सत्र शुरू करने की उम्मीद की जाती है। पर एडिलेड में दूसरा टेस्ट छह दिसंबर से शुरू हो रहा है तो संभावना है कि वह उस मैच के लिए समय पर फिट हो जाएंगे।

End of Feed