शुभमन गिल के लिए 2023 की शुरुआत शानदार रही है। वह जिस फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं उसको देखते हुए कई पूर्व खिलाड़ी उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहे हैं। गिल ने 15 दिन पहले दोहरा शतक जड़ा और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I मैच में करियर का पहला शतक जड़ कर बता दिया कि वह ऑल फॉर्मेट खिलाड़ी हैं। गिल ने अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में 63 गेंद पर 126 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए।
शुभमन गिल और मिस्ट्री गर्ल
शुभमन की इस पारी की जहां एक तरफ पूरा क्रिकेट जगत तारीफ कर रहा है वहीं स्टेडियम में मौजूद एक मिस्ट्री गर्ल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल स्टेडियम में मौजूद मिस्ट्री गर्ल के हाथ में एक प्ले कार्ड है, जिसमें लिखा है 'टिंडर, शुभमन से मैच करा दो'
अब इस मिस्ट्री गर्ल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस फोटो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा दीदी का मैच करा दो। आपको बता दें कि फैंस द्वारा अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेकर पहले भी इस तरह के उदाहारण सामने आए है जिसमें फैंस अपने फेवरेट खिलाड़ियों के सामने अलग-अलग तरह की डिमांड रखते हैं।
मैच के बाद शुभमन गिल ने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा 'हार्दिक भाई ने मुझे अपना नॉर्मल गेम खेलने को कहा था, जिसका फायदा मुझे मैच में मिला। इसके अलावा गिल ने कहा कि देश के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना सम्मान की बात है।
Didi ka match karado koi t.co/wDF99VpEaz
— ANI (@ANI) Feb 1, 2023
वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभमन गिल की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच पर होगी। चोट के कारण श्रेयस अय्यर के बाहर होने के कारण गिल के खेलने की संभावना बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा।
