Shubman Gill Century: चेन्नई के खिलाफ चमका गिल का बल्ला, जड़ दिया सीजन का पहला शतक

Shubman Gill Century: चेन्नई के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत की। शुभमन गिल ने अपने होम ग्राउंड पर मौजूदा सीजन का पहला शतक भी जड़ दिया है। गिल और सुदर्शन ने चेन्नई के खिलाफ अच्छी शुरुआत की।

Shubman Gill Century: गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की ओर से इस मुकाबले में नई ओपनिंग जोड़ी देखने को मिली। गुजरात की ओर से गिल और साई सुदर्शन ने पारी की शुरुआत की। इस दौरान शुभमन गिल ने आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला शतक भी जड़ा दिया। यह शतक उनका बतौर कप्तान पहला शतक है।

shubman gill

शुभमन गिल (साभार-IPL)

50 गेंद में जड़ा शतक

गिल ने चेन्नई के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 50 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 7 लंबे-लंगे छक्के लगाए। गिल ने 55 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्के की मदद से 104 रन बनाए। यह उनका सीजन का पहला और आईपीएल इतिहास का चौथा शतक है।

End of Feed