'मुझे नहीं लगता कि रिजल्ट बदलता,' सिराज-जडेजा को नहीं खिलाने के सवाल पर शुभमन गिल ने दिया चौंकाने वाला बयान

Shubman Gill Statement on Siraj: शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट से मोहम्मद सिराज को बाहर रखने के फैसले का बचाव करते हुए माना कि अपने दोस्त को यह बताना मुश्किल था कि वह नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, टेस्ट मैच के दौरान शुभमन गिल के फैसले की पूर्व क्रिकेटरों ने आलोचना की थी। मैच ड्रॉ होने के बाद उनकी सफाई आई है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill on Siraj: भारत के कप्तान शुभमन गिल ने सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज के शामिल होने से नतीजा नहीं बदलता। गिल ने माना कि अपने अच्छे दोस्त सिराज को इस फैसले के बारे में बताना खास तौर पर मुश्किल था।

Shubman Gill on Siraj

मोहम्मद सिराज को लेकर गिल ने दिया बड़ा बयान। फोटो- PTI

वेलिंगटन में खेला गया न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत ने पहली पारी में 720 रन बनाने और 352 रन की बढ़त हासिल करने के बाद टेस्ट जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया। हरी पिच की भूरी सतह पर खेलते हुए भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड को आउट करने में बिफल रहे। मिचेल और फिलिप्स की साझेदारी ने मैच ड्रॉ करने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने लगभग 43 ओवर बल्लेबाजी की।

End of Feed