Shubman Gill Century: शुभमन गिल ने जड़ा अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तानी शतक, तोड़ा बाबर आज़म का रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट इतिहास में अपने पहले कप्तानी शतक के साथ बाबर आजम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 26 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

लखनऊ: टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए शानदार शतक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जड़ दिया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए गिल ने यशस्वी जायसवाल के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय और ईशान किशन के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की और वनडे फॉर्मेट में बतौर कप्तान अपना पहला शतक भी 77 गेंद में जड़ दिया। गिल ने चौके के साथ अपना शतक पूरा किया। गिल ने इस दौरान 13 चौके और 2 छक्के जड़े। गिल 110 गेंद पर 154 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान 22 चौके और 2 छक्के जड़े।

Shubman Gill

शुभमन गिल

वनडे में भारत के लिए सबसे तेज एक हजार रन

यह उनके वनडे करियर का नौवां शतक है। उन्होंने 63वें मैच की 63वीं पारी में अपना नौवां शतक जड़ा। धर्मशाला में वनडे क्रिकेट इतिहास में 3 हजार रन पूरा करने वाले शुभमन गिल ने लखनऊ में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वो भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज गति से एक हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने 19 पारी में ये उपलब्धि हासिल की और विराट कोहली-शिखर धवन का साझा रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने 24-24 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं गेंदों के लिहाज से देखें तो गिल भारतीय सरजमीं पर 954 गेंद में 1000 रन पूरे करके भारतीय सरजमीं पर सबसे तेज गति से ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गिल से कम गेंद में एक हजार रन हार्दिक पांड्या(857) और केदार जाधव (936) ने पूरे किए थे।

End of Feed