चेतेश्वर पुजारा ने बताया, शुभमन गिल के सामने ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रूप में होगी कौन सी बड़ी चुनौती?

चेतेश्वर पुजारा ने बताया है कि शुभमन गिल के सामने ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रूप में क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती?

नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि तीनों प्रारूपों के खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर के शुरूआती सफर में शुभमन गिल के सामने सबसे बड़ी चुनौती खुद को ढालने की होगी लेकिन उन्होंने यकीन जताया कि गिल इतने परिपक्व हैं कि ऐसा कर सकेंगे। गिल हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में वनडे टीम की कप्तानी कर रहे थे जिसके बाद टी20 श्रृंखला में उपकप्तान थे और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट की घरेलू श्रृंखला में कप्तानी करेंगे।

Shubman Gill

शुभमन गिल (फोटो क्रेडिट BCCI X)

तीनों फॉर्मेट में खेलना है मानसिक तौर पर चुनौतीपूर्ण

जियो स्टार विशेषज्ञ पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व मीडिया डे में कहा, 'शुभमन अभी युवा है और भारी शारीरिक कार्यभार भी नहीं है लेकिन मानसिक तौर पर यह चुनौतीपूर्ण होगा। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी की , जिसके बाद टी20 खेला और अब लाल गेंद का क्रिकेट भारत में खेलना है जहां हालात ऑस्ट्रेलिया से एकदम अलग हैं।'

End of Feed