IPL 2025: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले भारतीय बल्लेबाज

Shubman Gill creates history: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के अपने दूसरे ही मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कि कोई भी भारतीय बल्लेबाज आज तक नहीं कर पाया है।

Shubman Gill creates history: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच IPL 2025 का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात टाइटन्स पिछले मैच में पंजाब किंग्स से हार के बाद अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश में है। टीम की उम्मीदें उनके स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल से बंधी थीं, जिन्होंने शानदार शुरुआत की, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। हालांकि, उनके छोटे से प्रवास के दौरान ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

Shubman gill ipl

शुभमन गिल (फोटो- IPL)

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

शुभमन गिल ने आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर IPL में 1000 रन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं, और उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 20 पारियों में कर दिखाया। इसके साथ ही, गिल किसी एक वेन्यू पर 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

End of Feed