शुभमन गिल ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड,वनडे में 10वें शतक के साथ की फखर जमां की बराबरी

टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले पहले वनडे में शतक जड़कर शिखर धवन का सबसे तेज गति से एकदिवसीय क्रिकेट में 10 शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और फखर जमां की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

तिरुवनंतपुरम: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नए सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में शतक के साथ की। पारी का आगाज करने आए शुभमन ने रोहित शर्मा के साथ टीम को तेज शुरुआत दी और पहले पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 74 रन जोड़े। रोहित के 32 रन बनाकर आउट होने के बाद गिल को विराट कोहली का साथ मिला। दोनों ने अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाया। गिल ने अपना अर्धशतक 49 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 93 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक 96 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। वो 107 गेंद में 110 न बनाकर पवेलियन लौटे।

Shubman Gill

शुभमन गिल

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

गिल ने अपने वनडे करियर के 68वें मैच की 67वीं पारी में 10वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से 10 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को पीछे छोड़ा। शिखर धवन ने वनडे में 10 शतक 77 पारी में पूरे किए थे। गिल ने 10 पारी के अंतर से धवन को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली को इसके लिए 80 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

End of Feed