टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर ने बताया क्या है उनका अगला लक्ष्य

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, पुरुष टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया है कि उनका अगला लक्ष्य क्या है?

नई दिल्ली: भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को कहा कि 2027 एकदिवसीय विश्व कप जीतना उनकी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है, विशेषकर तब जब 50 ओवर के इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में वे ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लगातार 10 मैच जीतने के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारत को 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Shubman Gill Harmapreet Kaur and Suryakumar Yadav

शुभमन गिल, हरमनप्रीत कौर और सूर्यकुमार यादव (फोटो क्रेडिट BCCI)

वनडे विश्व कप जीतना है अगला लक्ष्य: गिल

बीसीसीआई नमन पुरस्कार के दौरान ’स्टार स्पोर्ट्स’ पर जब गिल से पूछा गया कि क्या वे अगले एकदिवसीय विश्व कप के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा,'बिल्कुल, मैं सोचता हूं। यही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है। हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में (फाइनल में) थे तो हम जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका में हमें इसे जीतने का एक और मौका मिल रहा है जो हमारे लिए एक शानदार अवसर होगा। देश के लिए किसी भी प्रारूप में विश्व कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है इसलिए बेशक यह बात कभी-कभी मेरे मन में आती रहती है।'

End of Feed