एक जगह, दो तस्वीरेंः लोग बोले, क्या डेट कर रहे हैं शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 07:35 PM IST

Are Shubman Gill and Sara Tendulkar dating?: टीम इंडिया के धुरंधर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आजकल हर चीज को लेकर चर्चा में रहते हैं। बात मैदान की हो या उसके बाहर की। फिलहाल हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहा है और इसकी वजह बनी हैं दो तस्वीरें।

Shubman Gill-Sara Tendulkar: पिछले कुछ महीनों में अगर भारतीय क्रिकेट टीम के किसी सितारे ने सबसे ज्यादा छाप छोड़ी है तो वो हैं युवा ओपनर शुभमन गिल। टेस्ट से लेकर सीमित ओवर क्रिकेट तक, इस बल्लेबाज ने जमकर धमाल मचाया और यही वजह है कि आईसीसी ने उन्हें जनवरी महीने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर पुरस्कार भी दिया है। वैसे मैदान की उपलब्धियों के अलावा शुभमन मैदान के बाहर की हलचल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वही हुआ है। वजह बनी है उनकी और सारा तेंदुलकर की दो तस्वीरें।

are shubman gill and sara tendulkar dating

शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर (Instagram)

शुभमन गिल ने वेलेंटाइन डे पर एक पोस्ट किया जिसमें वो किसी रेंस्टोरेंट में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा-"फिर से, कौन सा दिन है ये?", धीरे-धीरे उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी और मामला तब पेचीदा बना जब सोशल मीडिया पर लोगों ने सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी एक फोटो वायरल कर दी। यहां इत्तेफाक ये था कि शुभमन और सारा इन तस्वीरों में जिस जगह पर बैठे हैं, वो जगह एक ही है।

End of Feed