जडेजा और गिल अब घरेलू क्रिकेट में दिखाएंगे दम, टी20 सीरीज के दौरान खेलेंगे रणजी ट्रॉफी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होने जा रहा है। गिल टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, जबकि रवींद्र जडेजा इस फॉर्मेट को अलविदा कह चुके है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान दोनों घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल घरेलू क्रिकेट में दम दिखाते नजर आएंगे। जडेजा सौराष्ट्र की ओर से आगामी रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जडेजा 22 जनवरी को राजकोट के अपने होम ग्राउंड, निरंजन शाह स्टेडियम में पंजाब के विरुद्ध उतरेंगे।सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने 'आईएएनएस' को बताया, "रवींद्र जडेजा ने हमें फोन के जरिए पंजाब के खिलाफ 22 जनवरी से राजकोट में शुरू होने जा रहे मैच के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है। मुझे नहीं पता कि वह इसके बाद के मुकाबले खेलेंगे या नहीं, लेकिन निश्चित रूप से पंजाब के खिलाफ खेलेंगे। मुझे नहीं पता कि वह उस मैच के बाद क्या फैसला लेंगे।" जडेजा का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक रहा था।

Shubman Gill And Ravindra Jadeja

शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा (साभार-BCCI)

दूसरी तरफ एसोसिएशन को जानकारी मिली है कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए राजकोट आ रहे हैं। जयदेव ने कहा, "हमें यह भी पता चला है कि शुभमन गिल पंजाब की तरफ से खेलने के लिए राजकोट आ रहे हैं।" गिल ने इस सीजन रणजी ट्रॉफी का कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने आखिरी मैच पिछले सीजन में कर्नाटक के विरुद्ध खेला था। दूसरी ओर, जडेजा ने सौराष्ट्र के लिए सिर्फ एक घरेलू मैच खेला, जो मध्य प्रदेश के खिलाफ था।

End of Feed