यह आधे कप्तान हैं, शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 से पहले उड़ाया नए कप्तान का मजाक

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले ईशान किशन और शुभमन गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों हल्के-फुल्के अंदाज में एक -दूसरे की चुटकी ले रहे हैं। दोनों इस सीजन पहली बार 12 मई को एक दूसरे से खेलेंगे।

आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। पहला मुकबला एमचिन्नास्वामी में खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। इस मुकाबले से पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान ईशान किशन की चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। दरअसल ईशान पहली बार आईपीएल में कप्तानी करने वाले हैं। पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को पहली बार टीम की कमान सौंपी गई है।

gujarat titans vs sunrisers Hyderabad

गुजरात टाइटंस सनराइजर्स हैदराबाद (साभार-X)

ये आधे कप्तान हैं, बोले गिल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें गुजरात टाइटंस के कप्तान और हैदराबाद के नए-नवेले कप्तान ईशान किशन बातचीत करते नजर आ रहे हैं। गिल ने ईशान को कहा ये आधे कप्तान हैं। इस पर ईशान कहते हैं कि हां वह आधे कप्तान हैं। हालांकि, वह कहते हैं कि वह कप्तान का पूरा काम करेंगे। गिल को सलाह देने के लिए कहा जाता है। इसपर गिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि वह आधे कप्तान को कोई सलाह नहीं देते हैं। ईशान किशन कहते हैं कि मैं सलाह नहीं लेता।

End of Feed