न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल के पास कपिल देव से आगे निकलने का मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शुभमन गिल के निशाने पर कपिल देव से आगे निकलने का मौका होगा। गिल 4 नवंबर से शुरू हो रहे 5 मैच की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैच का हिस्सा होंगे।

4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा जो भारतीय समयनुसार सुबह 7.30 बजे शुरू होगा। पहले 3 वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे जबकि बाकी दो मैच में टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। शुरुआती 3 मुकाबलों में शुभमन गिल के पास द ग्रेट कपिल देव से आगे निकलने का मौका होगा। 2019 में ODI में डेब्यू करने वाले गिल इस फॉर्मेट में 3,713 रन बना चुके हैं। कपिल देव ने भारत के लिए 3,783 रन बनाए थे। गिल को उनसे आगे निकलने के लिए केवल 71 रन की दरकार है। उनके पास 3 मैच का मौका है।

shubman Gill

शुभमन गिल (साभार-X)

ODI क्रिकेट में पहली सेंचुरी बनाने वाले पहले भारतीय कपिल देव ने 23.79 की औसत से बैटिंग की। उन्होंने अपने करियर में एक सेंचुरी और 14 फिफ्टी लगाईं। दाएं हाथ के पेसर ने 253 विकेट भी झटके। सचिन तेंदुलकर, भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने करियर में 18,426 रन बनाए हैं। उनके नाम 49 सेंचुरी और 96 फिफ्टी है।

End of Feed