नीलामी के पैसे से अपने लिए घर लेना चाहता है यह युवा खिलाड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 27, 2023, 06:23 PM IST

आईपीएल ऑक्शन में इस बार अनकैप्ड खिलाड़ी शुभम दुबे के नाम की खूब चर्चा हुई। उन्हें इस बार राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। अब उन्होंने बताया कि वह इस पैसे से क्या करेंगे। विदर्भ के मध्यक्रम के बल्लेबाज दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 185 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे।

आईपीएल की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स से पांच करोड़ 60 लाख रूपये का करार पाने वाले शुभम दुबे अतीत के संघर्षों को पीछे छोड़कर अब परिवार के लिये नया घर खरीदना चाहते हैं। विदर्भ के मध्यक्रम के बल्लेबाज दुबे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 185 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे । उनका बचपन काफी अभावों में बीता और उनके पिता को उनके लिये क्रिकेट किट खरीदने के लिये पान तक बेचना पड़ा।

Shubham Dubey

शुभम दुबे (साभार-Instagram)

अब उनके अच्छे दिन शुरू हो गए हैं और वह इससे बहुत खुश हैं। दुबे ने रॉयल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मेरा परिवार मेरे लिये क्रिकेट किट खरीदने की स्थिति में नहीं था लेकिन मेरे पिता ने खरीदी । उन्होंने मुझ पर कभी किसी चीज के लिये दबाव नहीं डाला जबकि हमारी माली हालत अच्छी नहीं थी ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरे पिता ने परिवार को पालने के लिये काफी संघर्ष किया है । उन्होंने होटल मैनेजर के रूप में काम करने के अलावा रीयल एस्टेट एजेंट का काम भी किया और पान का स्टॉल तक लगाया ।’’

End of Feed