Shubaman Gill Century: शुभमन गिल ने अमदाबाद में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

शुभमन गिल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार शतक जड़कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सफलता का नया इतिहास रच दिया है

Shubaman Gill Century: शानदार फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 95 गेंद में शतक जड़ दिया। यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का सातवां शतक है। गिल ने इस दौरान 14 चौके और 2 छक्के जड़े। गिल 102 गेंद में 112 रन बनाकर आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान

Shubman Gill

शुभमन गिल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर

अहमदाबाद के प्रिंस माने जाने वाले शुभमन गिल इसके साथ ही दुनिया के सबसे बड़े मैदान पर तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैदान पर टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल सभी में शतक जड़ा है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2023 में इस मैदान पर 128 रन की पारी टेस्ट में खेली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी 2023 में 126 रन की पारी टी20 में खेली थी। अब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 112 रन की पारी खेलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीनों फॉर्मेट में शतकों की हैट्रिक पूरी कर ली है।

End of Feed