'उसे बैटिंग करते देखना शानदार', संजू या नमन, श्रेयस अय्यर ने किसकी की तारीफ, क्या है जेट लैग? जिसे कप्तान ने भूल जाने की कही बात

न्यूजीलैंड दौरे पर दमदार आगाज होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का दिल बाग-बाग हो गया। उन्होंने टीम का तारीफ करते हुए कहा कि शायद अब जेट लैग को भूल जाना चाहिए। जानें श्रेयस अय्यर ने और क्या-क्या कहा। श्रेयस अय्यर ने संजू और अभिषेक की तूफानी शुरुआत की सराहना की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार आगाज किया है। पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऐतिहासिक रनचेज कर मेजबान टीम को चारो खाने चित कर दिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में संजू सैमसन (67), श्रेयस अय्यर (42) और नमन धीर (नाबाद 42 रन) की पारियों की बदौलत भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज किया।

Iyer Statement

श्रेयस अय्यर ने इतिहास जीत पर दिया बड़ा बयान। फाइल फोटो

ऐतिहासिक जीत के बाद श्रेयस ने जेट लैग की चर्चा को बंद कर देने पर जोर दिया। उन्होंने पिच की कंडीशन पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआत की सराहना की। वहीं, गेम खत्म करने वाले नमन धीर के तारीफों के पुल बांध दिए।

End of Feed