'मुझे मजा आता है..' रोहित की जगह कप्तानी का दावा ठोक रहे अय्यर ने खोला अपनी लीडरशिप के पीछे का राज

Shreyas Iyer Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने हाल ही में पंजाब किंग्स को फाइनल में ले जाने का काम किया है इसके बाद अब उन्होंने अपनी लीडरशिप के पीछे के राज का खुलासा कर दिया है।

Shreyas Iyer Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर साबित किया कि वह दबाव में भी शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल खिताब दिलाने और इस साल पंजाब किंग्स (PBKS) को फाइनल तक पहुंचाने वाले अय्यर ने कप्तानी को अपनी सफलता का मूल मंत्र बताया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली, लेकिन उनका आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है।

Shreyss iyer mumbai t20

श्रेयस अय्यर (फोटो- IANS)

"कप्तानी से आती है परिपक्वता और जिम्मेदारी"

T20 मुंबई लीग के सेमीफाइनल में सोबो मुंबई फाल्कंस को जिताने के बाद अय्यर ने कहा, "कप्तानी से काफी परिपक्वता और जिम्मेदारी आती है। आपसे हमेशा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है, और आप टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में टीम कप्तान के पास ही आती है।"उन्होंने आगे कहा, "मैं 22 साल की उम्र से कप्तानी कर रहा हूं और मुझे इसमें मजा आता है। मैं दबाव को चुनौती के रूप में लेता हूं और अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं।"

End of Feed