अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं चुने जाने और रणजी खेलने पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 15, 2024, 08:45 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं रहे मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वर्तमान में वह रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।

श्रेयस अय्यर ना तो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से परेशान हैं और ना ही दक्षिण अफ्रीका में लचर प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला को लेकर ज्यादा चिंतित हैं। अय्यर को अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया और मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि उनके बाहर होने का संबंध भारत के शीर्ष क्रम में दाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार से है।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

रणजी ट्रॉफी में आंध्र के खिलाफ मुंबई की जीत के बाद अय्यर ने कहा, ‘‘देखिए, मैं वर्तमान के बारे में सोचता हूं। मैंने वह मैच पूरा कर लिया है जो मुझे खेलने के लिए कहा गया था (आंध्र के खिलाफ रणजी मैच)। मैं आया और मैं खेला इसलिए मैं जो कर रहा हूं उससे खुश हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ऐसा जो मेरे नियंत्रण में नहीं है, मैं उस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता। मेरा ध्यान यहां आकर मैच जीतने पर था और आज हमने यही किया।’’

End of Feed