IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया को लगा करारा झटका, तीन सप्ताह के लिए बाहर हो सकता है धाकड़ प्लेयर

Shreyas Iyer Injury Update: भारत की वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे और उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अब उनके तीन सप्तान के लिए बाहर होने की खबर आ रही है।

नई दिल्ली: भारत के नए वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को कम से कम तीन हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है क्योंकि शनिवार को सिडनी में तीसरे वनडे के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेते समय उनकी बाईं पसली में झटका लग गया था। अभी तक यह निश्चित नहीं हो सकता है कि वह 30 नवंबर को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले वनडे के लिए समय पर फिट होंगे या नहीं।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर (फोटो क्रेडिट BCCI X)

इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 'श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। शुरुआती जांच के अनुसार इस झटके से उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक खेल से बाहर रहना होगा।'

End of Feed