ICC ODI RANKING: ताजा वनडे रैंकिंग का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिला फायदा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 30, 2022, 06:00 PM IST

ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई वनडे सीरीज के बाद ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग का भी ऐलान हो गया है। बेशक टीम इंडिया को बारिश से प्रभावित इस वनडे सीरीज में कीवी टीम के खिलाफ हार मिली है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों को इन रैंकिंग्स में फायदा हासिल हुआ है।

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन का फायदा बुधवार को ताजा जारी आईसीसी रैंकिंग में मिला। श्रृंखला में अर्धशतक जड़ने से अय्यर छह पायदान और गिल तीन पायदान की छलांग से क्रमश: 27वें और 34वें स्थान पर पहुंच गये। हालांकि भारतीय टीम को दूसरा और तीसरा वनडे बारिश की भेंट चढ़ने के कारण श्रृंखला 0-1 से गंवानी पड़ी।

shreyas_iyer_AP

श्रेयस अय्यर (AP)

शिखर धवन को शुरूआती वनडे में अर्धशतक जड़ने के बावजूद हालांकि दो पायदान का नुकसान हुआ। विराट कोहली और रोहित शर्मा को इस श्रृंखला में आराम दिया गया था, दोनों एक पायदान खिसककर क्रमश: आठवें और नौंवे स्थान पर पहुंच गये। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और केन विलियमसन ने भी रैंकिंग में सुधार किया।

End of Feed