जानिए कौन है विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 30, 2023, 10:43 PM IST

जानिए कौन हैं श्रेयंका पाटिल जो बनी हैं सीपीएल की महिला लीग से जुड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी? विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलती आई थीं नजर।

Shreyanka Patil: घरेलू क्रिकेट में कर्नाटका प्रतिनिधित्व करने वाली श्रेयंका पाटिल ने एक नया इतिहास रच दिया है। वो कैरेबियाई प्रीमियर लीग का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई हैं। वो गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए खेलती नजर आएंगी। श्रेयंका मूल रूप से ऑलराउंडर हैं और वो विमेंस प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलती नजर आई थीं।

Shreyanka Patil

श्रेयंका पाटिल(साभार WPL)

विमेंस प्रीमियर लीग में थीं आरसीबी की सदस्य

20 वर्षीय श्रेयंका ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ दाहिने हाथ से बल्लेबाजी भी करती हैं। श्रेयंका को आरसीबी ने 10 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। डब्लूपीएल के पहले सीजन में श्रेयंका ने 7 मैच खेले और इस दौरान 62 रन बनाए और 6 विकेट भी अपने नाम किए। 62 रन श्रेयंका ने 20.66 के औसत और 151.22 के स्ट्राइक रेट से बनाए। वहीं 6 विकेट 19.50 के स्ट्राइक रेट और 32 के औसत से अपने नाम किए। गेंदबाजी के दौरान उनकी इकोनॉमी 9.84 की रही।

End of Feed