नीदरलैंड्स ने रविवार के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया जिसने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी। साथ ही साथ टी20 विश्व कप की स्थितियों व अंक तालिका की उथल-पुथल में भी हलचल मच गई। दरअसल, नीदरलैंड्स की जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते भी खुल गए। पाकिस्तान ने दिन के दूसरे मैच में बांग्लादेश को हराया और वो भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने भी द.अफ्रीकी टीम पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा।
शोएब अख्तर
नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए ग्रुप-2 के विश्व कप मैच में डच टीम ने सभी को चौंकाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर उन्होंने बड़ा उलटफेर कर दिया। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में हार चुकी अफ्रीकी टीम लगातार दूसरा मैच हार गई जिससे भारत सेमीफाइनल में पहुंचा और पाकिस्तान की उम्मीदें जग गई क्योंकि अगले मैच में उनको सिर्फ बांग्लादेश को मात देनी थी। हुआ भी वहीं, और वे सेमीफाइनल में पहुंच गए।
इस मौके पर शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी टीम का मजाक बनाया और अपमानित भी किया। बड़े टूर्नामेंट में अंतिम मौकों पर हारने वाली द.अफ्रीकी टीम पर कई बार 'चोकर्स' का टैग लग चुका है और अख्तर ने भी इसी शब्द का इस्तेमाल किया।
उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ लिखा, "शुक्रिया साउथ अफ्रीका। आप अपने 'C' (चोकर्स) शब्द पर फिर खरे उतरे। ये हमारे फायदे में काम कर गया। पाकिस्तान अब मजबूत रहो और ये मैच (बांग्लादेश के खिलाफ) जीतो।"
Thank you South Africa. You've lived upto the 'c' word. Worked in our benefit. Pakistan, now stay tight. Go on & w… t.co/oJ3NcE5LCl
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
What a tournament. No team was at their absolute best, that made the tournament the best. A World Cup to remember. t.co/54TRquTtGy
— ANI (@ANI) Nov 6, 2022
पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेशी टीम को दिन के दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पेसर शाहीन अफरीदी स्टार बने जिन्होंने 4 विकेट झटके।
