IPL 2023 में नए ब्रह्मास्त्र के साथ उतरेगा गुजरात टाइटन्स का गेंदबाज, बल्ले से भी धमाल करने की है आस

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 26, 2023, 02:39 AM IST

आईपीएल में पिछले सीजन से गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे युवा गेंदबाज शिवम मावी ने बताया है कि लीग के 16वें सीजन में वो एक स्पेशल गेंद के साथ धमाल मचाने के तैयार हैं।

मुंबई: गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी का कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी चरण के लिए एक ‘विशेष गेंद’ डालने की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी इसके लिये थोड़ा काम करना अभी बाकी है।

Shivam-Mavi

शिवम मावी(साभार Shivam Mavi)

सीजन के लिए डेवलप कर रहा हूं स्पेशल गेंद

मावी ने कहा, 'मैंने इस आईपीएल के लिए एक विशेष गेंद की योजना बनायी है, मैं इसका जिक्र यहां नहीं करूंगा, पर उम्मीद करता हूं कि मैं इसे डाल सकूंगा और फिर इसके बारे में बात करूंगा। मुझे 99 प्रतिशत भरोसा है, पर इस पर काम अभी जारी है।'

End of Feed