टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्ट होते ही शिवम दुबे का धमाल, हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ बनाया यह बड़ा रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के सिक्स हीटिंग मशीन शिवम दुबे के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया। गुजरात के खिलाफ मुकाबले में 21 रन की पारी खेलने वाले शिवम ने इस दौरान हार्दिक पांड्या के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हार का सामना करना पड़ा। 232 रन के जवाब में सीएसके की टीम केवल 196 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में शिवम दुबे ने 13 गेंद में 21 रन की छोटी से पारी खेली। टी20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन होने के बाद दुबे का यह पहला रन है, क्योंकि इससे पहले हुए दो मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे।

Shivam Dube

शिवम दुबे (साभार-IPL)

दुबे ने छोड़ा हार्दिक को पीछे

गुजरात के खिलाफ दुबे की यह पारी भले ही ज्यादा बड़ी न हो लेकिन उन्होंने इस दौरान अपना साथी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया। शिवम दुबे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी पारी के दौरान जैसे ही छक्का लगाया, उन्होंने आईपीएल करियर में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। 100 छक्के के लिए उन्होंने केवल 992 गेंदों का सामना किया जो किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे कम है। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1046 गेंदों का सामना करके 100 छक्के लगाए थे। दुबे अपने आईपीएल करियर में 1000 से कम गेंदों का सामना करते हुए 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

End of Feed