शिमरोन हेटमायर अपनी गलती के कारण वेस्‍टइंडीज के T20 World Cup स्‍क्‍वाड से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 11:53 AM IST

Shimron Hetmyer ruled out of T20 World Cup: मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए फ्लाइट छोड़ दी, जिसके बाद उन्‍हें आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड से बाहर कर दिया गया है। वेस्‍टइंडीज ने हेटमायर की जगह शामराह ब्रूक्‍स को स्‍क्‍वाड में शामिल किया है। कैरेबियाई टीम टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरूआत स्‍कॉटलैंड के खिलाफ करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • शिमरोन हेटमायर ने 3 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलिया के लिए दोबारा तय की गई फ्लाइट छोड़ दी
  • वेस्‍टइंडीज को टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दो टी20 मैच खेलना है
  • वेस्‍टइंडीज टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरूआत स्‍कॉटलैंड के खिलाफ करेगा

गयाना: ऑस्‍ट्रेलिया में आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप से पहले वेस्‍टइंडीज क्रिकेट में बड़ा ड्रामा घटा है। धाकड़ बल्‍लेबाज शिमरोन हेटमायर टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शामराह ब्रूक्‍स को शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने बताया कि हेटमायर के लिए दोबारा एक फ्लाइट का इंतजाम किया गया था, लेकिन वो उसमें भी नहीं आ सके। इसके चलते बोर्ड ने हेटमायर को आगामी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए वेस्‍टइंडीज स्‍क्‍वाड से बाहर किया और शामराह ब्रूक्‍स को उनकी जगह शामिल किया।

शिमरोन हेटमायर

शिमरोन हेटमायर

क्रिकेट वेस्‍टइंडीज की जानकारी के मुताबिक हेटमायर को पहले 1 अक्‍टूबर को फ्लाइट में जाना था, लेकिन क्रिकेटर ने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया। फिर 3 अक्‍टूबर को गयाना से उनके लिए एक टीम बुक की गई, लेकिन हेटमायर ने क्रिकेट निदेशक को जानकारी दी कि वो फ्लाइट के लिए समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाएंगे। क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने अपने बयान में कहा, 'इस दोपहर हमने सीडब्‍ल्‍यूआई बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स को जानकारी दी कि चयन पैनल ने सर्वसम्‍मति से फैसला लिया है कि हमारे टी20 वर्ल्‍ड कप स्‍क्‍वाड में शामराह ब्रूक्‍स को शिमरोन हेटमायर की जगह लिया जाए।'

End of Feed