रोहित-विराट संभाल लेंगे, 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर R0-KO को धवन का समर्थन

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि अगर आप केवल एक फॉर्मेट खेलते हो तो मुश्किल होती है, लेकिन रोहित-विराट इसे संभाल ले जाएंगे।

अपने करियर के आखिर में स्वयं सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने वाले शिखर धवन समझते हैं कि मैच की कमी से लय कैसे बिगड़ सकती है लेकिन उन्हें लगता है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए यह कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि 2027 विश्व कप से पहले उनके पास खेलने के लिए काफी मैच होंगे। स्वयं के अनुभव से सीखते हुए धवन ने माना कि मैच की कमी से खिलाड़ी की लय बिगड़ सकती है।

shikhar dhawan

शिखर धवन (साभार-X)

धवन ने पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, ’’हां, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ एक ही प्रारूप खेलते हैं तो आपकी लय बिगड़ जाती है।’’उन्होंने कहा, ’’इसलिए खिलाड़ी फिटनेस पर ध्यान देते हैं क्योंकि आप बहुत अधिक मैच नहीं खेल रहे होते। आप रोहित और विराट की बात कर रहे हैं और वे काफी समझदार खिलाड़ी हैं। यह एक चुनौती है लेकिन वे जानते हैं कि चुनौती को मौकें में कैसे बदलना है।’’ लगभग 7000 एकदिवसीय अंतररष्ट्रीय रन बनाने वाले धवन ने कहा, ’’अगर आप उनकी फिटनेस देखें तो विराट हमेशा से फिट रहे हैं लेकिन रोहित ने अपनी फिटनेस में जबरदस्त बदलाव किया है।’’

End of Feed