IND vs SA: 'हम नतीजे की परवाह किए बिना...', वनडे सीरीज जीतने के बाद शिखर धवन ने दिया धांसू बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:03 PM IST

Shikhar Dhawan on India vs South Africa ODI Series: टीम इंडिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक वनडे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मेहमान टीम सस्ते में समेट दिया। जानिए, भारत के वनडे सीरीज जीतने के बाद कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने क्या कुछ कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज
  • भारतीय टीम ने तीसरा वनडे 7 विकेट से जीता
  • भारत का तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा

शिखर धवन की अगुवाई में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। भारत ने निर्णायक तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारतीय गेंदबाजों ने दिल्ली में खेले गए मुकाबले में जबरदस्त धमाल मचाया और मेजबान टीम को 99 रन पर समेट दिया। स्पिनर कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके जबकि मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद और वॉशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट चटकाए।

IND vs SA: 'हम नतीजे की परवाह किए बिना...', वनडे सीरीज जीतने के बाद शिखर धवन ने दिया धांसू बयान

वहीं, 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (57 गेंद में 49 रन) और श्रेयस अय्यर (23 गेंदों में नाबाद 28) ने उम्दा पारियां खेलीं, जिससे भारत ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन बनाकर तीसरे वनडे पर कब्जा कर लिया। रोहित शर्मा, विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भारतीय टीम ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन किया, उससे कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन बेहद खुश हैं। बता दें कि भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुके हैं।

End of Feed