अगर किसी को बुरा भी लगे, तब भी मैं..: वनडे सीरीज से पहले कप्तान शिखर धवन ने दिया बेबाक बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 23, 2022, 01:35 PM IST

Shikhar Dhawan statement, India vs New Zealand ODI series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले भारतीय वनडे टीम के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने बेबाक बयान दिया है। उन्होंने मैदान पर कप्तान द्वारा लिए जाने सख्त फैसलों को लेकर अपनी शैली में बदलाव पर बात की है।

India vs New Zealand ODI series: शिखर धवन के लिए हिचकिचाहट और फैसले लेने में अनिश्चितता अब बीती बात हो गई है और वह कप्तान के रूप में ऐसे निर्णय करने में नहीं हिचकिचाते हैं जो किसी खिलाड़ी को भले ही अच्छा न लगे लेकिन उससे टीम को फायदा पहुंचता है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रंखला में भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

shikhar_dhawan

शिखर धवन

यह पहला अवसर नहीं है जबकि धवन टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पहले भी वह कुछ अवसरों पर भारत की दूसरी श्रेणी की टीम की अगुवाई कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3-2 से और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की थी। टीम को उनके कप्तान रहते हुए वेस्टइंडीज से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के इस बल्लेबाज ने कहा कि समय के साथ उनकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार हुआ है।

End of Feed