VIDEO: 'चहल बने कुली' तो शिखर धवन ने की खिंचाई, भारतीय कप्तान ने यूं किया 'युजी का पर्दाफाश'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 11:48 AM IST

Shikhar Dhawan shares hilarious 'Yuzi ka sach' video: भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान शिखर धवन ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की जमकर टांग खिंचाई की है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में चहल की पत्नी धनश्री भी हैं।

शिखर धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करते हैं। धवन अपने फनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यह अंदाज वीडियो में भी नजर आता है। धवन ने अब एक और वीडियो साझा किया है, जिसमें वह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दरअसल, चहल वीडियो में चहल चार बैग एक साथ ले जाते हैं हुए नजर आ रहे हैं, जिसके चलते धवन ने स्पिनर की मजाकिया लहजे में खिंचाई की।

शिखर धवन, धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल

धवन ने रिपोर्टर बनकर चहल के मजे लिए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'ये देखिए युजी का हुआ बड़ा खुलासा।' वहीं, वीडियो में धवन कहते हैं, 'युजी का सच, हुआ पर्दाफाश। यह देखिए युजी अब कुली बना हुआ है। एक इंसान कितना सामान ढो रहा है।' धवन के इतना कहने के बाद चहल की पत्नी धनश्री आ जाती हैं, जिनके पास दो बैग हैं।

End of Feed