पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ इन दिनों अपने क्रिकेट टीम को लेकर काफी ऑब्सेस्ड हैं। यही कारण है कि छोटी सी खुशी भी उन्हें इतनी बड़ी लगती है कि वह भूल जाते हैं कि देश के प्रधानमंत्री हैं। दरअसल हुआ ये कि शुक्रवार को हुए हांगकांग सिक्सेस के ग्रुप सी में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शशांक सिंह के 40 रन की पारी के दम पर 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। 89 रन का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने यह लक्ष्य 23 गेंद में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान की ओर से कप्तान अब्बास अफरीदी ने 8 गेंद में नाबाद 35 रन की पारी खेली। अब्बास ने क्रुणाल पांड्या के एक ओवर में 5 छक्के जड़े।
हांगकांग सिक्सेस (साभार-Screengrab)
गदगद हुए पीएम शरीफ
6 ओवर वाले इस मुकाबले में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की इस जीत से पीएम शहबाज शरीफ इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपनी टीम को शुभकामनाएं दे दी। उन्होंने लिखा 'हांगकांग सिक्सेस 2026 के पहले मैच में भारत पर चार विकेट से शानदार जीत के लिए हमारी टीम को बधाई! यह क्रिकेट का अच्छा मैच था। मैं PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की भी तारीफ करता हूं।
भूल गए वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड
शहबाज शरीफ जब अपनी टीम की तारीफ कर रहे थे तब शायद किसी ने उन्हें वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का आंकड़ा नहीं बताया। भारत-पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में अब तक 17 बार भिड़ चुकी है जबकि केवल एक बार पाकिस्तान को हार मिली है और 16 बार भारत को जीत मिली है। वनडे वर्ल्ड कप की बात करें तो अब तक पाकिस्तान एक बार भी जीत नहीं पाया है। वनडे वर्ल्ड कप में 8 बार दोनों टीमें भिड़ी है और हर बार बाजी टीम इंडिया ने मारी है, वहीं टी20 वर्ल्ड कप में 9 बार दोनों टीम एक दूसरे से भिड़ी है और केवल एक बार पाकिस्तान जीत दर्ज करने में कामयाब रहा है। पाकिस्तान को एकमात्र जीत साल 2021 में मिली थी जब उसने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था।
