शार्दुल ठाकुर के पैर की हुई सफल सर्जरी, खुद गेंदबाज ने दिया फैंस को अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 12, 2024, 07:18 PM IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अभी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। आईपीएल के बाद उन्होंने अपने पैर की दोबारा सर्जरी कराई है। उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की है। इससे पहले साल 2019 में उन्होंने सर्जरी कराई थी।

भारत के ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर के पैर की बुधवार को यहां सर्जरी हुई और संभावना है कि वह कम से कम तीन महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रहेंगे।

Operated successfully  shardul thakur

शार्दुल ठाकुर (साभार-Instagram)

इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर सर्जरी के बाद की तस्वीर साझा की जिसका शीर्षक था, ‘‘ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ।’’

End of Feed