'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी की पहली तस्वीरें आईं सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2023, 02:42 PM IST

भारतीय टीम के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर सोमवार को शादी के परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने मराठी रीति रिवाज में सात फेरे लिए। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई अन्य खिलाड़ी भी शामिल हुए।

Shardul Thakur Marriage : भारतीय टीम के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से विवाह के बंधन में बंध गए। शार्दुल ने मुंबई में मराठी रीति रिवाज से सात फेरे लिए। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, उनकी पत्नी रितिका सजदेह के अलावा कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, उनकी पत्नी धनश्री के अलावा अन्य खिलाड़ी शादी समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा मुंबई रणजी टीम के कोच अभिषेक नायर भी शादी में शामिल होने पहुंचे।

Shardul Thakur Mithali Parulkar

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर। (फोटो - सीएसके के ट्विटर से)

मराठी रीति रिवाज से हुई शादी

'लॉर्ड' नाम से फेमस शार्दुल ठाकुर ने मिताली के साथ मराठी रीति रिवाज से शादी की। इस दौरान शार्दुल परिवार के सदस्यों के साथ जमकर डांस भी करते हुए नजर आए थे। उनके शादी की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। इससे पहले हल्दी समारोह से वीडियो क्लिप भी सामने आई थी, जिसमें शार्दुल ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गानों पर थिरकते हुए क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया था।

End of Feed