SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शार्दूल ठाकुर को मिली मुंबई की कमान

SMAT 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शार्दूल ठाकुर को दी गई है। शार्दूल में स्टार खिलाड़ी के तौर पर सूर्यकुमार यादव और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी हैं।

SMAT 2025: शार्दुल ठाकुर सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे जिसकी 17 सदस्यीय टीम में भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, सरफराज खान और शिवम दुबे भी शामिल हैं। मुंबई इस प्रतियोगिता की गत विजेता है। उसने पिछले वर्ष श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यह खिताब जीता था, जो वर्तमान टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह फिलहाल चोट के कारण टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं। टीम में अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। टीम में विकेटकीपर के रूप में अंगकृष रघुवंशी और हार्दिक तमोर शामिल हैं। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और तनुश कोटियन भी टीम में हैं।

SMAT 2025

शार्दूल ठाकुर (साभार-BCCI)

इस सत्र में रणजी ट्रॉफी के पहले चरण में अब तक पांच मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 530 रन बनाने वाले सिद्धेश लाड को भी टीम में शामिल किया गया है। सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी का एलीट डिवीजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का पहला दौर लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में खेला जाएगा, जबकि नॉकआउट दौर इंदौर में होगा। मुंबई की टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 26 नवंबर को लखनऊ में रेलवे के खिलाफ खेलेगी।

End of Feed