पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे महंगे कोच बनेंगे शेन वॉटसन? जानिए कहां अटका है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 14, 2024, 04:30 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ ऑलराउंडर शेन वॉटसन को कोच बनाने के लिए उनकी फीस का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। जानिए अब कहां अटका है मामला?

कराची: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन ने अभी तक पाकिस्तान का मुख्य कोच बनने के बारे में फैसला नहीं लिया है हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी फीस की मांग स्वीकार कर ली है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार वॉटसन ने सालाना 20 लाख डॉलर मांगे हैं जो प्रतिमाह करीब जो चार करोड़ रुपये होते हैं। यह पाकिस्तान में किसी विदेशी कोच की सबसे ज्यादा फीस होगी।

Shane Watson

शेन वॉटसन

पाकिस्तान के पूर्व विदेशी कोच रिचर्ड पायबस, बॉब वूल्मर, ज्यौफ लॉसन, डेव वाटमोर, ग्रांट ब्राडबर्न और मिकी आर्थर को इससे काफी कम फीस दी गई थी। सूत्र ने कहा,'ऑस्ट्रेलिया में वाटसन का परिवार है और अमेरिकी मेजर लीग से भी उसका करार है। वह सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है क्योंकि बोर्ड चाहता है कि वह अधिकतम समय पाकिस्तान में बिताये और घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करे।'

End of Feed