'भारत को छोड़ो, पूरी दुनिया में नहीं जसप्रीत बुमराह का हूबहू विकल्‍प', दिग्‍गज ऑलराउंडर का बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 04:55 PM IST

Shane Watson on Jasprit Bumrah: ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के जैसा विकल्‍प दुनिया में खोजना मुश्किल है, भारत को तो छोड़ दिया जाए। वॉटसन ने स्‍वीकार किया कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी टी20 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेन वॉटसन के मुताबिक जसप्रीत बुमराह का विकल्‍प दुनिया में खोजना मुश्किल
  • जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो सकते हैं
  • वॉटसन ने कहा कि बुमराह अगर बाहर हुए तो भारतीय टीम को जोरदार झटका लगेगा

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस इस समय सबसे बड़ा चिंता का विषय बना हुआ है। जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं और टीम में उनकी उपस्थिति काफी मायने रखती है। बुमराह इस समय टी20 वर्ल्‍ड कप तक फिट होने की कोशिश में जुटे हुए हैं। भारतीय टीम प्रबंधन को वर्ल्‍ड कप तक तेज गेंदबाज के फिट होने की उम्‍मीद है।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

बुमराह को पूरी तरह ठीक होने में 4-6 सप्‍ताह तक का समय लग सकता है। भारतीय टीम उम्‍मीद कर रही है कि भले ही बुमराह शुरूआती मैचों के लिए उपलब्‍ध नहीं हो, लेकिन बाद के मैच में उनकी उपस्थिति टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। भारतीय टीम में बुमराह के महत्‍व पर पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि तेज गेंदबाज के टूर्नामेंट में नहीं खेलने से भारत के जीतने की उम्‍मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है।

End of Feed