Delhi Capitals, IPL 2023: शेन वॉटसन का दावा, ये तीन खिलाड़ी इस आईपीएल पलट देंगे दिल्ली की किस्मत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2023, 04:27 PM IST

Delhi Capitals IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम कई बार मजबूत नजर आई है, कई बार वे खिताब के बेहद करीब भी पहुंचे लेकिन अब तक एक बार भी चैंपियन बनने में सफल नहीं हुए। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉटसन का मानना है कि तीन खिलाड़ी इस बार दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत पलट सकते हैं।

IPL 2023, Delhi Capitals: पूर्व आस्ट्रेलियाई आल राउंडर और दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच शेन वाटसन ने कहा कि टीम के नये कप्तान डेविड वॉर्नर 31 मार्च से शुरु हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में खुद को साबित करना चाहेंगे। इसके अलावा शेन वॉटसन ने दो और खिलाड़ियों का नाम बताया है जो इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत पलट सकते हैं।

delhi capitals ipl 2023

दिल्ली कैपिटल्स (BCCI/IPL)

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स आज तक एक भी खिताब नहीं जीत सकी है, उनके पास कई दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे हैं, फिर भी खिताब के करीब आकर भी वे चूकते रहे। इस बार एक बार फिर उनका प्रयास होगा कि वो अपनी किस्मत को पलटें। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में किन तीन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है, वॉटसन ने बताया है।

End of Feed